सीएम दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

Before the CM's visit, Congress workers submitted a memorandum to the Tehsildar in the name of the CM.

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गरियाबंद दौरे से पहले गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस भवन से निकले कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही तहसीलदार ने रोककर ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने, राजस्व विभाग में लंबित सीमांकन प्रकरणों का निराकरण करने, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, पैरी-घुम्मर नहर परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने, ग्राम खरहरी हादसे के घायलों को बेहतर उपचार एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने, गरियाबंद-छुरा मार्ग का चौड़ीकरण करने तथा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गरियाबंद कृषि प्रधान जिला है और जिले के अधिकांश परिवार खेती-किसानी पर निर्भर हैं। किसानों और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान लंबे समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है।

 

Exit mobile version