डुमाली के विद्युत विभाग सब स्टेशन में दिखा भालू

कांकेर @ धनंजय चंद। शहर व आसपास के ग्रामीण इलाके इन दिनों किसी जंगल सफारी से कम नहीं है, आये दिन भालू रिहायसी इलाकों में नजर आ रहे है। भालुओं की आमद से जहाँ लोग दहशत में है तो वहीं विभाग इन भालुओं को जंगलों में रोक पाने में पूरी तरह नाकाम है।
ग्राम डुमाली से भालू का एक वीडियो भी सामने आया है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्राम डुमाली के विद्युत विभाग सब स्टेशन का है, जहाँ आये दिन भालू भोजन पानी की तलाश में पहुंच जाता है। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि भालू किस तरह से लोगों की सुरक्षा के लिए घेरी गई जालियों पर चढ़ कर उसे पार करते हुए जा रहा है ,सब स्टेशन में बड़े बड़े टावर भी लगे है, भालू कभी अचानक टावर पर चढ़ गया तो एक गंभीर हादसा भी हो सकता है ,जिस पर विद्युत विभाग सहित वन विभाग को बेहद गंभीरता पूर्वक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है, जिस वक्त यह वीडियो बनाया गया, उस वक्त केवल एक गार्ड ही ड्यूटी पर तैनात था।



