बस्तर डेरी प्राइवेट लिमिटेड दूध कलेक्शन द्वारा पैसा मांगने से एजेंट का आईडी किया बंद

रिपोर्टर : धनंजय चंद

बस्तर। बस्तर डेरी फार्म प्राइवेट लिमिटेड दूध कलेक्शन सेंटर 32 रोड पखांजूर के मैनेजर दीपक सुना से दूध की राशि मांगना एजेंट दीनबंधु बैरागी को भारी पड़ गया सचिव ने पिछले 8 दिन से एजेंट का दूध लेना ही बंद कर दिया है।

मामला कुछ ऐसा है कि बस्तर डेयरी फार्म जगदलपुर के माध्यम से पखांजूर में दूध का कलेक्शन एजेंटों के माध्यम से किया जाता है, जिसके लिए सभी एजेंटों को कोड नंबर दिया गया है। बस्तर डेरी में लगभग 40 एजेंट है जो प्रतिदिन सुबह-शाम दूध का कलेक्शन गांव-गांव के कृषकों से लेकर आते हैं लगभग 2000 से 2200 लीटर दूध प्रतिदिन का कलेक्शन होता है, एजेंटो को दूध की राशि हर महीने के 5, 15 और 25 तारीख को देने का बात है, परंतु हर महीना समय पर पैमेंट नहीं होता है, जिसके चलते एजेंटों से कृषकों द्वारा झगड़ा होता है।

इस महीना में जब 15 तारीख का पैमेंट 18 तारीख तक जब दूध का राशि नहीं मिला तो एजेंट द्वारा मैनेजर से दूध का राशि मांगा गया कृषकों को देने के लिए परंतु मैनेजर द्वारा राशि न देते हुए दूध को डेरी में लेने से इंकार कर दिया गया, 9 दिवस बीत गया है, परंतु एजेंट का दूध को नहीं लिया जा रहा है, जिससे दूध उत्पादक कृषकों को अनेक समस्यो का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version