छत्तीसगढ़

खुद बीमार पड़ा बारुला का उप स्वास्थ्य केंद्र, जर्जर भवन छोड़ महिला समूह के भवन में चल रहा इलाज

Barula’s sub-health centre itself falls ill; treatment shifts from the dilapidated building to a women's group building.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद 

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर ब्लॉक के बारुला गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमार नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल जर्जर हो गया है बारिश का पानी भर गया है सांप-बिच्छू का बसेरा है छत का प्लास्टर गिर रहा है हालात इतने खराब हैं कि पिछले दो वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र महिला स्व-सहायता समूह के भवन में संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से नए भवन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, छह बिस्तरों वाले अतिरिक्त भवन का निर्माण भी अतिक्रमण के चलते अधूरा रह गया। ऐसे में ग्रामीण मजबूरी में महिला स्व-सहायता समूह के भवन में ही इलाज कराने को विवश हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button