छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता) श्री केदार कश्यप जी का जन्मदिवस आज प्रदेश भर में बड़े ही हर्षोल्लास और आदरभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष, प्रीतपाल बेलचंदन ने मंत्री महोदय से उनके निवास में भेंटकर उन्हें जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की मंगलकामना की है।
