हमर प्रदेश/राजनीति
Balrampur : सरस्वती सायकल योजना, छात्राओं को सायकल का वितरण

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण बृहस्पत सिंह के आदेशानुसार ग्राम पंचायत कनकपुर लुर्गी के नवीन हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण किया गया एवं साथ में निर्धन असहाय बच्चों को पढ़ाई के लिए 20-20 हजार का चेक वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अमरेश सिंह , अशोक जयसवाल , जसवंत सिंह , विकास दुबे ,अभिषेक सिंह इम्तियाज अंसारी (S MD C )के अध्यक्ष अशोक सिंह सूर्यवंशी, ग्राम पंचायत सचिव दिनेश ठाकुर , ग्राम पंचायत लूर्गी एवं कनकपुर सरपंच रामचंद्र नागवंशी धनु राम , प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



