बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व संगठन महामंत्री एवं चुनाव समन्वय समिति प्रमुख राम प्रताप सिंह ने आज बलरामपुर में भाजपा के पदाधिकारीयों एवं सक्रिय सदस्यों के समक्ष वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए अपने प्रचारक कार्यकाल के दौरान की स्मृतियों को याद किया जहां वरिष्ठों ने जनसंघ के समय की चुनौतियों का याद करते हुए अपने संस्मरण साझा किया, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और समस्त कार्यकर्ताओं को इस महाविजय संकल्प हेतु जुट जाने को आह्वान किया , इस दौरान का जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, अंबिका सिंह, कृष्णा गुप्ता,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, दिलीप सोनी, शर्मीला गुप्ता, गौतम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
Balrampur : समन्वय समिति की हुई बैठक, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह थे मुख्य अतिथि
