छत्तीसगढ़

बलरामपुर में पत्रकारिता पर सवाल: जनप्रतिनिधि ने पत्रकार पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

Balrampur journalism in question: Public representative accuses journalist of extortion

बलरामपुर/ जिले से पत्रकारिता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। पत्रकार संजीव सिंह पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि से ₹10,000 की अवैध मांग करने तथा पैसा नहीं देने पर भ्रामक समाचार प्रसारित करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित जनप्रतिनिधि ने बलरामपुर कोतवाली, पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत टांगरमहरी के जनपद सदस्य दीपक गुप्ता ने शिकायत में बताया है कि उन्होंने आम लोगों एवं राहगीरों की सुविधा के लिए अपने घर के बाहर पेयजल हेतु एक सार्वजनिक नल लगवाया है। चूंकि यह नल सार्वजनिक उपयोग में है, इसलिए कई बार लोग पानी पीने के बाद उसे खुला छोड़ देते हैं, जिससे पानी बहता रहता है।

शिकायत के अनुसार, इसी दौरान पत्रकार संजीव सिंह ने पानी बहने का वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने मामले को दबाने के नाम पर ₹10,000 की मांग की। जब जनपद सदस्य ने किसी भी प्रकार की राशि देने से इनकार कर दिया, तो उनके विरुद्ध भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित कर दिया गया।

पीड़ित का कहना है कि इस खबर से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है तथा उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button