बलरामपुर को मिली 10 नई डायल-112 वाहन, आपातकालीन सेवा होगी और तेज

Balrampur gets 10 new Dial-112 vehicles, emergency service will be faster

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बलरामपुर पुलिस को 10 नई डायल-112 वाहन मिली हैं। बुधवार को रक्षित केंद्र बलरामपुर से जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इन नए वाहनों के शुरू होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं और त्वरित पुलिस सहायता पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल रहीं। वहीं वैभव बैंकर सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने वाहनों को रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में नागरिक डायल-112 पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं, इन वाहनों के संचालन से जिले के लोगों की किसी भी प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों में 10 मिनट में मदद मिलेगी, पुलिस अधीक्षक ने जिले के लोगों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति कही बनती है तो 112 डॉयल करें जिससे तत्काल मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, भानु प्रकाश दिक्षित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नयन तारा सिंह तोमर, वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन, बलरामपुर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version