बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए उग्र प्रदर्शन में आगजनी की घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात में शामिल थे।
बता दें कि, बीते 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था।गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी, घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए, मोबाइल लूटकर हो फरार गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। अब तक पुलिस द्वारा 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है।
