छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

बलौदाबाजार हिंसा मामला : पूर्व मंत्री रूद्र गुरु गिरफ्तारी देने पहुंचे एसपी ऑफिस

रायपुर । बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान भड़ी हिंसा में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगाया है। वहीं बुधवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री रूद्र गुरु गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक भी उपस्थित रहे।

बलौदाबाजार मामले पर बात करते हुए रूद्र गुरु ने कहा कि सतनामी समाज को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। तीन-तीन मंत्रियों ने मुझपर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है, इसलिए मैं खुद गिरफ्तारी देने आया हूं। गुरु रूद्र तीनों मंत्रियों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की बात भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बगैर किसी तथ्य के मुझ पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा दिया गया। मुझ पर आरोप लगाया गया है तो मैं गिरफ्तारी देने आया हूं।

बता दें कि बीती मंगलवार देर रात मामले में एक्शन लेते हुए राज्य सरकार ने जिले के कलेक्टर और SP को हटा दिया गया है।आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को बलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विजय अग्रवाल नए एसपी होंगे। हटाए गए कलेक्टर केएल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव और एसपी सदानंद कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है।

बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हिंसा के पीछे भाजपा ने कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताया और आरोप लगाया था कि कांग्रेस के विधायकों, पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया। साथ ही हिंसा करने वालों से नुकसान की वसूली की बात कही थी।

अब तक इस मामले में 7 अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि 200 हिरासत में हैं। उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें और जांच के लिए 22 पुलिस अफसरों की टीम बनाई गई है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button