रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामलों से जुड़ी 40 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई मंगलवार को 28 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। इन याचिकाओं में आरोपियों की जमानत याचिकाएं भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत देने के खिलाफ दायर ईडी की याचिका पर भी अगले बुधवार को सुनवाई करेगा।मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने सौम्या चौरसिया की एक अलग याचिका पर राज्य सरकार और जांच एजेंसी को नोटिस जारी किए। सौम्या चौरसिया पूर्व सीएम बघेल के कार्यालय में उप सचिव और विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) थी। कोयला घोटाला मामले में शीर्ष कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने शराब घोटाले में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया था।
जमानत विवाद: चैतन्य मामले में ईडी की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Bail dispute: ED files plea in Supreme Court in Chaitanya case
