बागेश्वर महाराज ऑस्ट्रेलिया में सनातन धर्म का प्रचार करेंगे

Bageshwar Maharaj will propagate Sanatan Dharma in Australia

छतरपुर। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार करने ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े शहरों कैनबरा, पर्थ और सिडनी में 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सनातन का प्रचार करेंगे।

इस दौरान भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, फिजी, सिंगापुर सहित 10 देशों के भक्त उनको सुनने पहुंचेंगे।

महाराज के ये हैं कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार राजधानी कैनबरा के संसद हॉल में 8 अप्रैल को बागेश्वर सरकार सत्संग करेंगे। 11 और 12 अप्रैल को पर्थ के कन्वेंशन सेंटर में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय परिवारों और स्थानीय लोगों को हनुमंत कथा सुनाएंगे।
13 अप्रैल को सिडनी के हार्बर बीच पर एक समुद्री जहाज में भारतीय भक्तों के द्वारा भजन क्लबिंग में महाराज आशीर्वचन देंगे। 14 अप्रैल को साउथ पार्लियामेंट में एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। 15 अप्रैल को ओपेरा हाउस में धर्म और आध्यात्म पर शामिल होंगे।

 

Exit mobile version