कांकेर में आयुष्मान भव: कार्यक्रम का शुभारंभ

कांकेर @ धनंजय चंद। स्वास्थ्य संबधी योजनाओं को मिशन मोड में जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 13 सितम्बर 2023 को भारत की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आयुष्मान भव: कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसमें स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में आयुष्मान कार्ड पंजीयन, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा, निक्षय मित्र, तंबाकू मुक्त पंचायत के बारे में चर्चा की है।

कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वारा 3.0 आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य 17 सितंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक किया जाना प्रस्तावित है जिसमें आयुष्मान कार्ड पंजीयन से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाना एवं पूर्व में पंजीयन हुए कार्ड का वितरण किया जाना है वही कांकेर जिले का आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु कुल लक्ष्य 7 लाख 36636 है जिसमें से 6 लाख 67705 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड पंजीयन किए जा चुके हैं जो की कुल लक्ष्य का 90.64 प्रतिशत है आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्य में कांकेर जिला राज्य में प्रथम पर है।

Exit mobile version