सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के तराई अंचल से अवनीश सिंह गहरवार बने विधानसभा अध्यक्ष
Avneesh Singh Gaharwar from the Terai region of Sirmaur Assembly constituency became the Speaker of the Assembly.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
अमित चक्रधर सिंह बने युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा को मिली जवा ब्लॉक की जिम्मेदारी
रीवा। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें जिले के विभिन्न पदों पर युवा नेताओं का चयन किया गया है।
विधानसभा सिरमौर क्षेत्र के तराई अंचल से अवनीश सिंह गहरवार को सिरमौर विधानसभा अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जवा क्षेत्र से पुष्पेंद्र विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चुना गया है।
परिणाम घोषित होने के बाद अतरैला बाजार में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
वहीं अमरीश पांडेय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जवा क्षेत्र के युवाओं की आवाज़ को सशक्त मंच मिलेगा।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण, एकजुटता और टीमवर्क के बल पर आने वाले समय में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।



