रीवा @ सुभाष मिश्रा। तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई , जिसमें ऑटो सवार एक की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को ऑटो से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।
बताया जाता है हनुमना तहसील के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरांव लठवा टोला मे आकाशीय बिजली गिरने से सुनीता कोल पत्नी अमृतलाल कोल उम्र 25 वर्ष घायल हो गई. जिसे परिजन ऑटो से अस्पताल उपचार कराने हनुमना जा रहे थे. घर से किलोमीटर जैसे पहुचे तो अचानक सियार को दौड़ाते हुए कुत्ता सड़क में आ गया। तेज रफ्तार ऑटो कुत्ता और सियार से टकराते हुऐ अनियंत्रित होकर पलट गई. ऑटो में सवार सुनीता कोल,अखिलेश कोल, अमृतलाल कोल, गुलाब कली कोल, श्याम बती कोल, जहां घायल हो गये है। वही लल्लू कोल पुत्र सलगद कोल उम्र 55 बर्ष की मौत हो गई. घायल सहित मृतक को अस्पताल लाया गया सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई है. घायलो का अस्पताल में इलाज जारी है।
