छत्तीसगढ़

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : जीएसटी टैक्स स्लैब में बदलाव से जनता को बड़ी राहत- देवेंद्र ठाकुर

Historic decision of Modi government: Big relief to the public due to change in GST tax slab - Devendra Thakur

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

गरियाबंद- भाजपा नेता एवं जनसेवक, जनपद पंचायत सभापति देवेंद्र ठाकुर ने मोदी सरकार द्वारा जीएसटी टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव को देश की जनता के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम परिवारों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।

ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार का यह महत्वपूर्ण निर्णय सीधा जनता के हित में है। नए जीएसटी दर 22 सितंबर से लागू होंगे। उद्योग जगत ने भी इस सुधार का स्वागत किया है। उनके अनुसार, इस फैसले से प्रत्येक आम परिवार को सालाना 40 से 50 हजार रुपये तक की बचत होगी और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में किए गए इन सुधारों से देश के आर्थिक परिदृश्य में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। साथ ही गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इसका सबसे अधिक फायदा होगा।

श्री ठाकुर ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना, के हितग्राहियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब मकान बनाने के लिए आवश्यक सीमेंट और सरिया पर 10% टैक्स की छूट मिलेगी, जिससे निर्माण सामग्री आम लोगों को सस्ते दामों पर उपलब्ध होगी।

इसके अतिरिक्त रोजमर्रा की उपयोगी सामग्रियों की कीमतों में भी कमी आएगी, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। ठाकुर ने मोदी सरकार के इस कदम को दूरदर्शी, ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य करार देते हुए कहा कि यह निर्णय गरीब, किसान, मजदूर और आम वर्ग के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा।

Related Articles

Back to top button