छत्तीसगढ़
सक्ती में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर लूट की कोशिश… 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Attempted robbery by posing as excise police in Sakti… 4 accused arrested, one absconding

लोकेशन – सक्ती, छत्तीसगढ़
संवाददाता – मनोज शर्मा
सक्ती – सक्ती ज़िले में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर ग्रामीणों से पैसे ठगने की कोशिश करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। मामला थाना सक्ती क्षेत्र के ग्राम परसदा खुर्द का है, जहां 5 युवक आधी रात को घर में घुसकर खुद को आबकारी पुलिस बताने लगे। आरोप है कि घर में शराब बेची और पिलाई जा रही है। इसी आधार पर धमकाकर 30 हजार रुपये की मांग करने लगे और 3 हजार रुपये वसूल भी लिए। पीड़िता अमरिका बाई ने तुरंत अपने भाई गणपत लाल लहरे को सूचना दी। जब परिजनों और पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो एक आरोपी पुलिस की खाकी वर्दी पहने मिला, जबकि एक आरोपी वर्दी पहनकर मौके से भाग गया। शक होने पर ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जांच में पूरा मामला फर्जी पुलिस बनकर ठगी का निकला।नरेंद्र गोस्वामी उर्फ दाउ, अजय गोस्वामी निवासी ग्राम सोठी, बम्हनीडीह, रामनारायण धीवर और लोकेश राठौर उर्फ ओम निवासी सारागांव के पास से पुलिस ने फर्जी पुलिस वर्दी, 3 मोबाइल फोन, और वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। वहीं मुख्य आरोपी रकम लेकर फरार हो चुका है, जिसकी तलाश की जा रही है।



