देश-विदेश

पाकिस्तान के आर्मी हेडक्वार्टर्स पर हमला

Attack on Pakistan Army Headquarters

पेशावर। सोमवार सुबह पाकिस्तान के पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि फ्रंटियर कांस्टेबुलरी अर्धसैनिक बल के मुख्यालय परिसर पर दो आत्मघाती हमलावरों ने भी हमला किया है, जिसमें तीन लोग मारे गए।

एक सीनियर अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि कॉन्स्टेबुलरी के मेन गेट पर सुसाइड बॉम्बर ने हमला कर दिया। उसके बाद बाकी हमलावर दूसरे कंपाउंड में घुस गए।

हेडक्वार्टर के अंदर कुछ हमलावरों के मौजूद होने की संभावना है। ऐसे में आर्मी और पुलिस समेत लॉ एनफोर्समेंट ने इलाके को घेर लिया है। वह हालात पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

Related Articles

Back to top button