मध्यप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अतरैला भाजपा मंडल का योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

Atraila BJP Mandal's yoga practice event on International Yoga Day concludes.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

अतरैला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अतरैला द्वारा आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अतरैला में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सालिक राम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जवा मंडल प्रभारी पुष्पराज सिंह बघेल, वरिष्ठ नेता प्रमोद पयासी, मंडल महामंत्री रामसिया वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता कंचन मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा एवं गुलाब गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष राजमणि गुप्ता, जन अभियान परिषद रामगढ़वा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह बघेल तथा ग्राम पंचायत खम्हरिया-17 के सरपंच कपिल पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कुंजी बताते हुए सभी से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। “करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button