विधानसभा चुनाव : मतदान दल रवाना

रिपोर्टर : सोमनाथ यादव

बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए बलरामपुर जिले के तीन विधानसभा में आज मतदान दल रवाना हो गए।

बता दे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान कार्य में इस बार जिले में 3500 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जो जिले के बेलवाडीह लाइवलीहुड कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में सुबह हीं पूरे मतदान कर्मी पहुंच गए थे और उन्हें मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा और जल्द से जल्द सभी मतदान दलों को रवाना भी किया जाएगा जो अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया की तैयारी करेंगे।

जिले मे कुल 5,64,386 मतदाता है, जिसमें 2,81,899 महिला मतदाता 2,82,486 पुरुष मतदाताओं के लिए जिले में कुल 683 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां मतदाता मतदान करेंगे, साथ हीं जिले के पुलिस कप्तान ने बताया कि चुनाव से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं लोकतंत्र किस महापर्व में शामिल होने के लिए मतदान कर्मी और आम लोगों के अंदर भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मतदान दल के कर्मियों ने बताया की हमारे अंदर इस पर्व को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया है, और अपनी कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से पूरा करने को हम पूरी तरह से तैयार है।

Exit mobile version