विधानसभा चुनाव नजदीक, बीजेपी ने की बस्तर संभाग से बैठकों की शुरुआत, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओ में भरा जोश

कांकेर @ धनंजय चंद। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं,ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और बीजेपी ने इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से कर दी है,भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बस्तर के अन्य जिलों का दौरा कर आज कांकेर पहुंचे, यहाँ उन्होंने जिले के तीनों विधानसभाओं के सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,प्रदेश प्रभारी ने उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और कार्यकरने के तरीकों की जानकारी देकर कार्यकर्ताओ में जोश भरा,

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर आ रही है,अभी कार्यकर्ता जमीनीस्तर पर मजबूत है,सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे और राज्य की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार योजनाओं की हकीकत को लोगों को बताएंगे,वही आदिवासी समाज के विधानसभा चुनावी मैदान में उतरने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है,किसी को नहीं रोका जा सकता बाकी समय समय की बात है।



