हमर प्रदेश/राजनीति

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा आज आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे में

रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्माआज छत्तीसगढ़ दौरे में आ रहे है । वे सुबह 10.30 बजे प्लेन से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा यहां से सुबह 10.50 बजे हेलीकाफ्टर से रवाना होंगे और सुबह 11.30 बजे भैयाथान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा यहां भटगांव विधानसभा के स्कूल मैदान भैयाथान में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा यहाँ से दोपहर 1.30 बजे भैयाथान से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे नवागढ़ जिला बेमेतरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा यहाँ से दोपहर 2.30 बजे कार से प्रस्थान करेंगे और नवागढ़ में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा यहाँ से शाम 4.30 बजे हेलीकाफ्टर से प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा शाम 5.30 बजे बीजेपी ऑफिस कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा शाम 6.30 बजे प्लेन से रायपुर एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button