एएसआई ने वर्दी में डांसर लड़कियों के संग लगाए ठुमके, एसपी ने किया निलंबित

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने लिया संज्ञान

रिपोर्टर : मनोज शर्मा

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक फूलेश्वर सिंह सिदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस वर्दी में डांसर लड़कियों के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। यह घटना 30 सितंबर को सोनदहा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम की बताई जा रही है, जिसमें पुलिसकर्मी ने डांस किया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने तुरंत संज्ञान लिया और वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान करवाई। इसके बाद फूलेश्वर सिंह सिदार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को अनुशासनहीनता और पुलिस की गरिमा के खिलाफ बताया और कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Exit mobile version