मंदिर के अंदर से चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति 8 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रीवा @ सुभाष मिश्र। रीवा जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने मंदिर के अंदर से चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति 8 घंटे के अंदर बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी राजेश कुमार जैन पिता श्री सुशील कुमार जैन उम्र 62 वर्ष निवासी नेहरु नगर थाना समान रीवा का अपने साथियों नेमीचन्द्र जैन, दिनेश जैन, राकेश जैन, अनुराग जैन, संजीव जैन, ऋषभ जैन, नितिन जैन, संजय सैनी, विपिन जैन के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मे दिगम्बर जैन कल्याण समिति रीवा का अध्यक्ष हूं फोर्ट रोड मे स्थित जैन मंदिर भी कल्याण समिति के अंतर्गत आता है आज दिनांक 23/06/23 को सुबह करीबन 08.00 बजे फोर्ट रोड स्थित जैन मंदिर के पुजारी द्वारा मुझे बताया कि मै सुबह करीबन 07.20 बजे नीचे मंदिर मे पूजा करके ऊपर वाले मंदिर मे पूजा करने चला गया था पूजा करने के बाद समय करीबन 07.45 बजे जब नीचे मंदिर मे आया तो देखा कि मंदिर मे स्थित जैन भगवान की अष्टधातु की पीतल जैसी मूर्ति लगभग 7 इंच की नही थी कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के अंदर से मूर्ति कीमती करीबन 85000/- रुपये की चोरी कर ले गया है। मूर्ति चोरी हो जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सिटी कोतवाली रीवा में अपराध क्र. 439/2023 धारा 454,380 ipc का कायम कर विवेचना में लिया गया सूचना बाद से श्रीमान
पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक रीवा के मार्गदर्शन व निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज चेक किया गया जिसमें आरोपी मूर्ति चोरी कर जाते देखा गया था थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा संधिग्ध आरोपी की पता तलाश हेतु 2 पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की पता तलाश की गई जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि कलीम खान को मूर्ति ले जाते देखा गया है मुखबिर की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर संदेही कलीम खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने आज सुबह जैन मंदिर से एक अस्तधातु की मूर्ति चोरी करना स्वीकार किया जिस पर से आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार, उप निरीक्षक सौरभ सोनी, सउनि रामनिवास बागरी, सउनि राजेंद्र द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पाण्डेय, राजकुमार तिवारी,बलराम पासी राजेश सिंह, मनोज द्विवेदी, आर. डी. पटेल, आरक्षक अश्वनी सिंह, रज्जन कुम्हार रवि पाण्डेय, अर्जुन चौरसिया, सीसीटीवी से योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version