देशदेश-विदेशमध्यप्रदेश

शासन के निर्देशों के अनुसार तीन दिन नहीं होगी धान की खरीदी

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा। जिले भर में 95 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। शनिवार और रविवार के अवकाशों में धान का उपार्जन नहीं होता है। इन दिवसों में उपार्जित धान के परिवहन और भण्डारण की व्यवस्था की जाती है। खरीदी केन्द्रों में भारी मात्रा में धान उपार्जित होने से शासन द्वारा 30 दिसम्बर 31 दिसम्बर और एक जनवरी को किसानों से खरीदी केन्द्रों में धान की खरीद न करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि इन अवकाश के दिनों में उपार्जित धान के सुरक्षित भण्डारण की व्यवस्था की जाएगी। रीवा जिले के खरीदी केन्द्रों में अब दो जनवरी से किसानों से धान ली जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुसार धान खरीदी में तीन दिवस का अंतर रखा गया है। किसानों को एसएमएस में माध्यम से इसकी सूचना दी जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि भी 20 जनवरी से बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी गयी है। जिन किसानों के स्लॉट धान विक्रय के लिए बुक थे, उसकी अवधि 5 दिन बढ़ा दी गयी है। उन्हें पुन: स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं है।

अपर कलेक्टर ने कहा है कि गत 24 घंटे की वर्षा से यदि किसी खरीदी केन्द्र में धान को हानि हुई है तो एसडीएम तत्काल आंकलन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम अतिरिक्त वाहन तैनात कर खरीदी केन्द्रों से उपार्जित धान का तत्काल परिवहन कराएं। सभी समिति प्रबंधक खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के उचित प्रबंध करें।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button