आर्सेनल मित्तल निपोन स्टील इंडिया लिमिटेड कंपनी ने किया सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्धघाटन

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके

किरंदुल। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पों स्टील इंडिया लिमिटेड के द्वारा वार्ड क्रमांक 18 किरंदुल बस्ती से लेकर कृपा चौक तक उज्ज्वला योजना के तहत 100 से ज्यादा सोलर लाइट के खंभे लगाए गए जिसका उद्घाटन आज किया गया।

जिसमें कंपनी के महाप्रबंधक राघवेलु, तेजप्रकाश नगर पालिका के मुख्य अधिकारी बंसीलाल नुरुटी, भाजपा आरटीआई जिला संयोजक के अध्यक्ष मनोज कुमार, छालीवाल, आईटी सेल मंडल प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, किरंदुल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार, सोढ़ी वार्ड पार्षद व गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Exit mobile version