छत्तीसगढ़

अर्जुन्दा चक्काजाम से सरकार पर दबाव, एसडीएम के आश्वासन ने टाली टकराव की स्थिति

Arjunda road blockade pressures government; SDM's assurance averts a confrontation.

लोकेशन:- बालोद 

रिपोर्टर:- मीनू साहू 

छत्तीसगढ़ में गुण्डरदेही विधान सभा जिला बालोद के दाऊ पारा अर्जुन्दा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ चक्काजाम कर राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया। आंदोलन में तीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कांग्रेस नेताओं ने जनसमस्याओं को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि जनता को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस समाधान चाहिए।सरकारी कार्यालयों में समाधान के लिए लोगों को बार-बार भटकना नहीं चाहिए। सरकारी योजनाओं और विभागीय कार्रवाई का वास्तविक असर जनता तक पहुंचना चाहिए।चक्काजाम के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति को सामान्य करने के लिए एसडीएम मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के सामने सार्वजनिक आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने चक्काजाम समाप्त किया।अब पूरा मामला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिक गया है। आंदोलन स्थल पर दिया गया सार्वजनिक आश्वासन प्रशासन के लिए महज औपचारिकता नहीं माना जा सकता। जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता अब यह देखेंगे कि जिन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हुआ, उन पर वास्तविक कार्रवाई कब होती है।कांग्रेस ने आगे विधानसभा घेराव और बड़े आंदोलन का संकेत दिया है। ऐसे में प्रशासन के पास समय जरूर है, लेकिन लापरवाही की गुंजाइश कम हो गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button