रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में एक बार फिर चिकित्सको की मनमर्जी का मामला सामने आया है। जिले के देवभोग ब्लाक में आज समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग मेडिकल प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन कराया गया था। तय समय सुबह 11 बजे से जरूर मंद दिव्यांग अपने परिजनों के साथ शिविर स्थल पहुंच गए थे। सुबह से 136 लोगो ने पंजीयन करा लिया था, लेकिन गरियाबंद मेडिकल बोर्ड की टीम की आधे सदस्य दोपहर डेढ़ बजे बाद तो अस्थि रोग विशेषज्ञ शाम 4 बजे शिविर स्थल पर पहुंचे। घंटो इंतजार कर रहे दिव्यांग को डॉक्टरों की लेट लतीफी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तय समय पर मेडिकल बोर्ड नही पहूंच पाने के कारण शिविर में आए कई दिव्यांग परेशान होकर वापस चले गए तो कइयो की बारी तक नहीं आई।
मामले से इलाके के एसडीएम भी इत्तेफाक रखते हैं, लेकिन जिले में चिकित्सको की भारी कमी के कारण अफसर भी तरफदारी करने मजबूर होते हैं। एसडीएम ने इस समस्या के समाधान के लिए अगले बार फिर शिविर लगाने की बात तपाक से कह गए, पर कार्यवाही के सवाल पर बड़ी मुश्किल से पत्राचार करने की बात कही है।
