छत्तीसगढ़
सिरली एनीकट के लिए 2.63 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत सिरली एनीकट निर्माण के लिए 2 करोड़ 63 लाख 25 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। सिरली एनीकट के निर्माण से भूजल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल सहित किसानों को स्वयं के साधन से 105 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।



