रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के तराई अंचल के लिए खुशखबरी है। सिरमौर से डभौरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 135B पर टू लेन विथ पेब्ड शोल्डर सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। कुल 37.113 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 311.62 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी।
निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि तराई अंचल के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
