ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन 12 जुलाई तक होंगे जमा

रीवा @ सुभाष मिश्रा। शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय रीवा में वर्ष 2023-24 में कक्षा 7, 8, 9 एवं 11वीं में प्रवेश के लिये आवेदन 12 जुलाई को शाम 4 बजे तक जमा किये जा सकेंगे। प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिये परीक्षा 15 जुलाई को प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। इस संबंध में विस्तृत विवरण विद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Exit mobile version