मध्यप्रदेश

पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रति संवेदना एवं सहयोग की अपील

Appeal for sympathy and support for flood-affected districts of Punjab

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा । पंजाब के कई जिले इन दिनों भारी वर्षा एवं बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित हैं। बाढ़ की भयावह स्थिति ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हजारों घर जलमग्न हो गए हैं, लोगों का राशन नष्ट हो गया है, कपड़े बह गए हैं, बिजली व्यवस्था ठप है और भोजन पकाने के लिए ईंधन तक उपलब्ध नहीं है। आज स्थिति यह है कि लोग अपने ही घरों से बेघर हो गए हैं।
सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पशुधन भी इस आपदा की मार झेल रहा है। जिन मवेशियों को लोग बड़ी मुश्किल से बचा पाए, उनके लिए भी चारे और भूसे की भारी कमी हो गई है। पंजाब हमेशा से अपनी वीरता, उदारता और मानवता के लिए जाना जाता है। संकट की घड़ी में यह प्रदेश देशभर के लोगों की मदद करता आया है, किंतु आज वही पंजाब हमारी सहायता की प्रतीक्षा कर रहा है। ऐसे समय में यह हमारा नैतिक और मानवीय कर्तव्य है कि हम सब आगे आएँ और अपने भाइयों-बहनों की मदद करें। मठ, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएँ, राजनेता, अभिनेता, व्यापारी वर्गकृसभी को मिलकर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। मैं, पूर्व सैनिक दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, रीवा (मध्यप्रदेश), पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों के निवासियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और उनके शीघ्र पुनर्वास एवं सामान्य जीवन में लौटने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। साथ ही, समस्त समाज से निवेदन करता हूँ कि हम सब मिलकर पंजाब के भाइयों की इस कठिन परिस्थिति में हर संभव मदद करें।

Related Articles

Back to top button