स्कूली छात्राओं से छेड़कानी का एक और मामला, जनदर्शन में लिखित शिकायत

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद में स्कूली छात्राओं से छेड़कानी का एक और मामला सामने आया है। छुरा में निजी हास्टल के मामले के 24 घंटे के भीतर गरियाबंद जिला में यह दूसरा मामला है। गरियाबंद ब्लॉक के मरदाकला हाई स्कूल के छात्राओं ने आज पालक व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कल्लेटोरेट के जनदर्शन में पहुंच लिखित शिकायत दिया है। जिसमे प्राचार्य रवि अंगारे पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगाया है। कई दिनों से चल रहे इस कृत्य का विरोध करने पर प्राचार्य द्वारा टीसी देने की धमकी दिया जाता था। हिम्मत जुटा कर पहूंची छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग किया है। ज्ञापन के बाद गंभीर प्रशासन ने जल्द कार्यवाही करने की बात कही है। वही प्राचार्य द्वारा कहा गया की मेरे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं हम सभी जांच के लिए तैयार है।



