छत्तीसगढ़

सौरभ चंद्राकर पर इनाम की घोषणा, सूचना देने वाले मिलेगा ईनाम

न्युज डेस्क । दुर्ग  के नए IG और SP एक्शन मोड में दिख रहे. ऑनलाइन महादेव सट्टा एप मामले के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। बुधवार को इनाम की घोषणा दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ल और दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने की है.

नए IG रामगोपाल गर्ग ने 25 हजार और नए SP जितेंद्र शुक्ला ने 10 हजार का इनाम रखा है।  सौरभ के बारे में जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. वहीं ऑनलाइन सट्टा महादेव एप मामले में फरार आरक्षक अर्जुन यादव पर बड़ी कार्रवाई की गई है. नए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण करते ही अर्जुन यादव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

भिलाई के जामुल थाना में जुआ एक्ट का अलग-अलग मामला दर्ज

बता दें कि महादेव सट्टा एप के फरार आरोपी सौरभ चंद्राकर( 27) के खिलाफ भिलाई के जामुल थाना में जुआ एक्ट का अलग-अलग मामला दर्ज है. सौरभ के खिलाफ 12 अप्रैल 2022, चार व 23 जून 2023 को अपराध दर्ज किया गया था. आरोपित सौरभ भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत मदर टेरेसा नगर मयूर पार्क के पास का रहने वाला है

दुर्ग पुलिस ने फोन नंबर किया जारी :

दुर्ग पुलिस ने फोन नंबर जारी किया है. जो लोग सौरभ चंद्राकर की सूचना देना चाहते हैं. वे दुर्ग के एसपी के मोबाइल नंबर 9479192002 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं. इसके अलावा दुर्ग सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9479192003 पर भी सूचना दे सकते हैं. इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम के नंबर 9479192017 पर भी इंफॉर्म कर सकते हैं. दुर्ग पुलिस ने सूचना देने के लिए दुर्ग सिटी एसपी छावनी का नंबर 9479192007 भी जारी किया है. इसके अलावा थाना प्रभारी जामुल के मोबाइल नंबर 9479192026 पर भी जो लोग सौरभ चंद्राकर के खिलाफ सूचना देना चाहते हैं. वह जानकारी दे सकते हैं.

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button