रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
नकली दवा विक्री का वीडियो हुआ था वायरल, जांच टीम ने की कार्रवाई
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर रीवा शहर स्थित अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर के संचालक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनके द्वारा नकली दवाओं की बिक्री किए जाने का खुलासा किया गया था। कलेक्टर ने वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए।
निर्देश के पालन में गठित निरीक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर स्टोर को अग्रिम आदेश तक के लिए सील कर दिया गया।
प्रशासन ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण टीम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, ड्रग इंस्पेक्टर रेशू ठाकुर, डीएचओ प्रथम डॉ. के.डी. गौतम तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन शामिल रहे।
