खेल/मनोरंजन

अनिका चौरसिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता ब्रॉन्ज मेडल

Anika Chaurasia won a bronze medal at the national level.

इंदौर। मध्य प्रदेश की बेटी अनिका चौरसिया ने अपने जोरदार प्रदर्शन की मदद से राष्ट्रीय तैराकी व गोताखोरी चैंपियनशिप के पहले ही दिन टीम को पदकीय सफलता दिलाई। मध्य प्रदेश तैराकी संगठन के तत्वावधान में इंदौर जिला संघ द्वारा शहर में आयोजित 43वीं सब-जूनियर एवं 52वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप सोमवार से प्रारंभ हुई।

इंदौर विकास प्राधिकरण के स्विमिंग पूल पर आयोजित स्पर्धा के पहले दिन डाइविंग के मुकाबले हुए। बालिकाओं के जी-2 प्लेटफार्म इवेंट में मध्य प्रदेश की अनिका आनंद चौरसिया ने 152.15 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की मानस्विनी सावंत ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 162.55 अंक हासिल किए।

महाराष्ट्र की कनक को रजत पदक

महाराष्ट्र की ही कनक शंकु को रजत पदक प्राप्त हुआ। कनक ने 162.20 अंक प्राप्त किए। बालकों के जी-1 और 2 प्लेटफार्म सिंक्रोनाइज्ड डाइविंग स्पर्धा में सेना के सुप्रदीप साहा और रिसव दास की जोड़ी के स्वर्ण पदक जीता। इस जोड़ी ने कुल 222.81 अंक अर्जित किए। महाराष्ट्र के स्वराज लाड और संकेत लिगाड की जोड़ी ने कुल 178.02 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक मणिपुर की जोड़ी ने हासिल किया।

मणिपुर के शैखोम कोरौंगनबा मंगांग और हिरोम सिंह की जोड़ी ने 157.83 अंकों के साथ तीसरी पायदान हासिल की। बालकों के जी-3 प्लेटफार्म इवेंट में महाराष्ट्र के संभव सुरेश चेरचर ने 233.80 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं महाराष्ट्र के ही शौर्य संदीप पाटिल ने 198.10 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। मणिपुर के चाकप्रम तोमथिन सिंह ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्पर्धा में 190.65 अंक हासिल किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button