प्रशासन से नाराज कांग्रेस विधायक जनक बिना सुरक्षा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामो में जनसम्पर्क के लिए निकले, मचा हड़कंप

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले से एक बडी खबर निकलकर सामने आ रही है, प्रशासन से नाराज बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव बुधवार को अपने सुरक्षा व्यवस्था को ग्राम नहनबीरी ब्लाक मैनपुर निवास में छोडकर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामो मे जनसम्पर्क के लिए निकल गये। जिसकी जानकारी लगते ही प्रशासन स्तर में हडकम्प मच गई है।

ज्ञात हो कि बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कई ईलाके काफी घोर नक्सली क्षेत्र है, साथ ही काफी संवेदनशील प्रभावित क्षेत्रो में माना जाता है, बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकलने से पहले मैनपुर लोक निर्माण विभाग के सामने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जनक ध्रुव ने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए तीन माह हो चुके है, शासन प्रशासन को देवभोग में आवास उपलब्ध कराने कई बार मांग कर चुका हॅू, लेकिन अब तक आवास उपलब्ध नही कराया गया है।

मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक ग्राम नाहनबिरी स्थित अपने आवास में मेंरे द्वारा स्वंय के खर्चा से सुरक्षा व्यवस्था करवाया हूॅ, उन्होने कहा कि मेरे पास देवभोग मे आवास की व्यवस्था नही है, मेरे स्वंय के रहने की व्यवस्था नही है, ऐसे में मै अपने सुरक्षाकर्मियों को कहा रखुंगा, इस मामले से कई बार प्रशासन को अवगत करा चुका हूॅ, विधायक जनक ध्रुव ने कहा मै विपक्ष का विधायक हूॅ, शायद इसीलिए सरकार मेरी सुरक्षा और रहने के लिए निवास की व्यवस्था नही कर रही है, बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र बहुत बडा है, देवभोग क्षेत्र के लोगो को मुुझसे मुलाकात करने के लिए 100 किलोमीटर दुर आना पडता है, सरकार और प्रशासन मुझे व्यवस्थापिका का हिस्सा ही नही मानती इसलिए सुविधा नही दे रही है।

Exit mobile version