खेल/मनोरंजन

महिला अंडर-19 टीम में अनादि को मिला मौका

Anadi gets a chance in the women's Under-19 team.

इंदौर। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला अंडर 19 टीम की घोषणा कर दी गइ है। इस टीम में इंदौर की अनादि तागड़े का भी सिलेक्शन हुआ है। मध्य प्रदेश से टीम में शामिल होने वाली वे एकमात्र खिलाड़ी हैं। अनादि का सिलेक्शन वनडे और टी-20 दोनों टीमों में किया गया है। अनादि के सिलेक्शन से परिवार के साथ इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। अनादि की मां दिप्ती तागड़े क्रिकेटर रह चुकी हैं और उन्हीं ने बेटी को शुरुआती प्रशिक्षण दिया था। मां से मिली शुरुआती प्रशिक्षण के बाद अनादि ने क्रिकेट क्लब ज्वाइन किया था। 9 साल की उम्र में ही अनादि की बॉलिंग से प्रभावित होकर 2017 में उनका सिलेक्शन अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए किया गया था।

Related Articles

Back to top button