रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा मंडल अतरैला द्वारा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संसदीय क्षेत्र के सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रबुद्धजनों से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
सांसद ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों की सराहना की।
सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुए इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
