छत्तीसगढ़

एक कमरे में पूरा स्कूल 

An entire school in one room

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद 

मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला घुमरापदर के स्कूली छात्र छात्रा स्कूल भवन की समस्या से जूझ रहे है एक ही कमरे में पहली से पांचवी तक कि कक्षा संचालित हो रही है आलम ऐसा है कि जर्जर स्कूल भवन से पपड़ी निकलने के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर तो वहीं स्कुल भवन की पपड़ी से बचने के लिए कपड़े का पर्दा बांधकर शैक्षणिक कार्य संचालन करना पड़ रहा है ऐसे में बच्चों की जान जोखिम में है तो वहीं एक ही कमरे में सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को बैठ कर पढ़ाई करने से बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रहा है ऐसे में इन छात्र-छात्राओं को कब तक स्कूल भवन नसीब होगा एवं इस जर्जर स्कूल भवन से कब मुक्ति मिलेगी यह विभाग की जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना होगा।

28 बच्चो की दर्ज संख्या वाले इस स्कूल भवन की अब तक किसी ने सुध नही लिया न तो विभाग ने और न कोई जनप्रतिनिधियों ने आखिर कब तक घुमरापदर के छात्र छात्राओं की भवन नसीब हो पायेगा यह भविष्य के गर्त में है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button