छत्तीसगढ़

मुंगेली में सूने मकान को बनाया निशाना, 67 हजार की चोरी — 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

An empty house was targeted in Mungeli, 67 thousand rupees were stolen - the accused was arrested within 12 hours

माखन सिंह 
मुंगेली। मुंगेली नगर के बशीर खान वार्ड में एक सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बीरबल सोनी पिता बलदेव सोनी (उम्र 41 वर्ष), निवासी बशीर खान वार्ड, ने 5 अगस्त को सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे विगत दो वर्षों से पैतृक भूमि पर मकान बनाकर रह रहे थे। 5 अगस्त की सुबह लगभग 9 बजे वे अपने दादी के बरसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे ₹14,000 नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला अपराध क्रमांक 359/25, धारा 331(4), 305(ए)भादंवि के तहत दर्ज किया और संदेहियों की तलाश शुरू की। सघन जांच और सटीक सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ₹1,000 नगद और कुल ₹67,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध ए.बी.एन.एस. अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की है। घटना का प्रयुक्त सामान भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और नागरिकों ने प्रशासन की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button