विस्फोटक सामग्री के साथ एक सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

सुकमा @ बालक राम यादव। जिले के थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत 1 सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सली के कब्जे से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली थाना भेजी क्षेत्र के ग्राम गच्चनपल्ली का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के परिप्रेक्ष्य में जिलाबल एवं 219 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त की संयुक्त पार्टी सर्चिंग में निकली थी । अभियान के दौरान इंजरम से भेजी जाने वाले मार्ग में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्याक्तियों की चेकिंग की कार्यवाही कर रहे थे, तभी इंजरम की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर आ रहा था, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम बुधरा पिता मड़कम सिंगा उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम गच्चनपल्ली थाना भेजी जिला सुकमा का होना बताया गया। पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। उनके पास थैला की गवाहों के समक्ष चेक करने पर विस्फोट पदार्थ 10 नग जिलेटीन रॉड, 13 नग डेटोनेटर, लगभग 05 मीटर कोर्डेक्स वायर मिला, विस्फोट पदार्थ रखे जाने पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन मे वे आरपीसी सदस्य बुर्कलंका पंचायत अन्तर्गत (न्याय शाखा अध्यक्ष ) के पद पर कार्य करना तथा नक्सली कमांडर वेट्टी भीमा के कहने पर गोमपाड़ निवासी नक्सली सहयोगी कड़ती रामा को दिये जाना एवं इस विस्फोट पदार्थ से पुलिस गस्त पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत ले जाना बताया गया । उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से मड़कम बुधरा पिता सिंगा के विरूद्ध थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 31/2023 धारा 4 (ख) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुये आज मंगलवार को आरोपी मड़कम बुधरा पिता सिंगा को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिला किया गया।

इनकी भूमिका रही

सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.) सुनीत कुमार राय, उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ परिचालन कोंटा रेंज, कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, के मार्गदर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, नितिन कुमार, कमाण्डेन्ट 219 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा सूर्यकांत सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, 219 वाहिनी सीआरपीएफ, प्रभात कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल
ऑप्स सुकमा, गौरव मण्डल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, गिरिजाशंकर साव, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कोंटा, रोहित शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंटा के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आगामी विधान सभा चुनाव-2023 के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को थाना कोंटा से सहायक उपनिरीक्षक अजीत ठाकुर के हमराह जिला बल एवं कैम्प इंजरम से सीआरपीएफ निरीक्षक पिंटू कुमार सिंह के हमराह 219 वाहिनी की भूमिका रही है।

Exit mobile version