लोकेशन:- बालोद
रिपोर्टर:- मीनू साहू
बालोद :- ग्राम पंचायत ढौर में नई पत्थर खदान की चर्चा के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी डड़सेना और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरु केवल प्रकाश साहब ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पहले से संचालित खदानों के संबंध में बारूद के विस्फोट, धूल, शोर और मकानों में दरार जैसी शिकायतें लंबे समय से उठती रही हैं। गुरु केवल प्रकाश साहब ने कहा कि नई स्वीकृति से पहले पुराने मामलों की जांच, पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन और ग्रामीणों की सहमति सुनिश्चित की जानी चाहिए। अश्वनी डड़सेना ने कहा कि विकास की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब पर्यावरण संरक्षण और जनसुरक्षा को समान महत्व दिया जाए। ग्राम के उप सरपंच श्यामू यादव ने कहा कि प्रशासन को क्षेत्र का निरीक्षण कर सभी पक्षों की बात सुननी चाहिए। उनका कहना है कि पारदर्शी और संतुलित निर्णय ही भविष्य के विवादों को रोक सकता है।