छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: बेटे की लत से टूटी मां, अधिकारियों से लगाई गुहार

Ambikapur: Mother devastated by son's addiction; appeals to officials for help.

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम को आपरेशन क्लीन के तहत एक बार फिर सफलता मिली है। टीम ने चार लाख रुपये मूल्य के 400 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपित को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में आरोपित ने झारखंड के गढ़वा से नशीला इंजेक्शन लाने की जानकारी दी है। साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 15 जून 2026 को आरोपित वाहिद अंसारी के कब्जे से 200 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर उसे जेल दाखिल किया गया था।

पूछताछ में वाहिद अंसारी ने अपने बयान में बताया कि उसने वह नशीला इंजेक्शन इमलीपारा अंबिकापुर स्थित शमशुद्दोहा हॉस्पिटल के सामने छोटी सी दुकान चला रहे मोशीम अंसारी से खरीदकर लाया था।

अस्पताल में आने वाले मरीजों के स्वजन के जरूरत की चीजों के अलावा आरोपित नशीला इंजेक्शन बिक्री का भी धंधा करता था। इसी आधार पर दुकान में छापा मारकर नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों का कहना है कि नशीले इंजेक्शन के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

दुकान में छापा, काउंटर के नीचे मिला जखीरा

आरोपित वाहिद अंसारी के बयान के आधार पर 15 जून को ही दोपहर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में शमशुद्दोहा हॉस्पिटल के सामने मोशीम अंसारी की दुकान में छापा मारा। मोशीम अंसारी दुकान में मौजूद मिला। दुकान की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे रखे सफेद रंग के झोले से दो अलग-अलग नाम के इंजेक्शन बरामद कर जब्त किए गए। जब्त नशीले इंजेक्शन का बाजार मूल्य लगभग चार लाख रुपये आंका गया है।

गढ़वा से जुड़े तार, अन्य संदिग्धों की तलाश

आरोपित मोशीम अंसारी को गिरफ्तार कर 16 जून को विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स अंबिकापुर के न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपित को जेल दाखिल करने का आदेश दिया। पूछताछ में आरोपित ने झारखंड के गढ़वा से नशीला इंजेक्शन लाने की बात कबूली है। उसने कुछ अन्य संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए हैं जो इस अवैध कारोबार से जुड़े हैं। आबकारी टीम उन संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button