मनोरंजन

पहले दिन ‘अल्फा’ ने कमाए 16 करोड़+

‘Alpha’ earned over ₹16 crore on its opening day.

मुंबई । आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने पहले दिन भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी संतोषजनक प्रदर्शन किया है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 11.1 करोड़ रुपये रहा। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 16.1 करोड़ रुपये पहुंच गया।

पहले दिन बढ़ता गया दर्शकों का रुझान

फिल्म की पहले दिन की कुल ऑक्यूपेंसी 20.4 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शो में 9.92 प्रतिशत दर्शक पहुंचे, जबकि दोपहर के शो में यह आंकड़ा बढ़कर 17.85 प्रतिशत हो गया। शाम के शो में 19.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, वहीं रात के शो में सबसे अधिक 34.15 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई।

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म

शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आई हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने भी ‘वॉर’ फ्रेंचाइजी के अपने लोकप्रिय किरदार कबीर के रूप में विशेष कैमियो किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button