जिला संवाददाता मुंगेली
लोरमी। जनपद पंचायत लोरमी अंतर्गत ग्राम पंचायत डिंडोरी में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच ललिता मार्को और सरपंच प्रतिनिधि नरेश मार्को पर घटिया निर्माण कराने एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सीसी रोड निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क की ऊपरी सतह सीमेंट की धूल बनकर उड़ने लगी है। वहीं सड़क पर गिट्टी ही गिट्टी साफ दिखाई दे रही है। निर्माण में लाल गिट्टी और घटिया रेत का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पंच एवं ग्रामीण राकेश कुमार केशरवानी ने आरोप लगाया कि स्वीकृत स्टीमेट नहीं हुआ है एक नया मोड़ सामने आ रही है 100 मीटर सीसी रोड ही ग़ायब है याने निर्माण नहीं किया गया, इसके बावजूद राशि निकाल ली गई। उन्होंने निर्माण कार्य में अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर शासकीय राशि के बंदर बाट किया गया है
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठाने पर सरपंच प्रतिनिधि नरेश मार्को द्वारा कथित रूप से गाली गलौच धमकी दी जाती है और राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर कार्रवाई की चुनौती दी जाती है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने, स्टीमेट और भुगतान का सत्यापन करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
