रीवा जिले में अतरैला में सोशल मीडिया पर जातिवादी ज़हर फैलाने का आरोप, अतरैला थाने में शिकायत दर्ज
Allegations of casteist venom being spread on social media in Atraila, Rewa district; complaint lodged at Atraila police station

सोशल मीडिया पर विशेष जाति को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने अतरैला थाना प्रभारी को आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि एक युवक द्वारा फेसबुक पोस्ट के माध्यम से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास हुआ है।
आवेदन में कहा गया है कि उक्त पोस्ट सार्वजनिक मंच पर डाली गई, जिसमें एक वर्ग विशेष को नीचा दिखाने और विश्वास न करने जैसी बातें लिखी गईं। पीड़ितों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती है और कानूनन अपराध की श्रेणी में आती है।
शिकायतकर्ताओं ने स्क्रीनशॉट संलग्न कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



