पंचायत में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का आरोप, उपसरपंच ने पूर्व रोजगार सहायक की जांच की उठाई मांग

Allegation of securing a job using a fake disability certificate in the Panchayat; Deputy Sarpanch demands an inquiry into the former employment assistant.

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद

गरियाबंद जिले की देवभोग ब्लाक के ग्राम पंचायत मुड़ागांव में पूर्व ग्राम रोजगार सहायक पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच खिरसिंधु नागेश ने पूर्व रोजगार सहायक उधोराम नागेश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

उपसरपंच खिरसिंधु नागेश का आरोप है कि उधोराम नागेश ने कथित रूप से फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर प्रशासन को गुमराह किया और उसी के आधार पर ग्राम रोजगार सहायक की नौकरी प्राप्त की। उनका कहना है कि उधोराम नागेश किसी भी दृष्टिकोण से दिव्यांग प्रतीत नहीं होते और इस मामले की गहन जांच कराई जानी चाहिए।

उपसरपंच ने बताया कि वे इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे और सभी दस्तावेजों की जांच कराकर सत्य सामने लाने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस आरोप के सामने आने के बाद ग्राम पंचायत मुड़ागांव में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि मामले की जांच कब शुरू होती है और क्या तथ्य सामने आते

 

Exit mobile version