गरियाबंद में आकाश कश्यप हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Akash Kashyap murder case solved in Gariaband; 7 accused arrested.

मौत का खुलासा

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद

गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर थाना क्षेत्र में हुई आकाश कश्यप के संदेहास्पद मौत की गुत्थी सुलझा दी है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आरोपियों ने 3 जुलाई को मैनपुर में हुए मीनाबाजर में आकाश से मामुली विवाद हुआ था, लेकिन यह रात होते होते खूनी वारदात में बदल गया। आरोपियों ने लात घुसे और डंडे से आकाश की बेदम पिटाई किया, जिससे वह अधमरा हो गया। परिजनों को घायल आकाश की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल भर्ती कराया जहा उसे मृत घोषित कर दिया।पहले मामले की हादसे का रूप दिया गया। परिजनों के कहने पर भी मैनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया था। लेकिन परिजनों के गुहार के बाद पुलिस ने मामले की हत्या का मामला दर्ज किया। मौके पर पहुंच क्राइम सीन को भी रिक्रिएट किया गया। घटना दिनांक के अगले ही दिन पीएम रिपोर्ट में पिटाई की पुष्टि हो गई थी, अब मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दिया गया है।

 

Exit mobile version